बेहतर सर्विस के लिए जाने जाते हैं शिव कृपा एम्बुलेंस सर्विस, ऑक्सीजन और अटेंडर की भी सुविधा


पाटन। आपातकालीन परिस्थितियों में तेज और भरोसेमंद सेवा उपलब्ध कराना किसी भी एम्बुलेंस सेवा की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। पाटन में संचालित शिव कृपा एम्बुलेंस सर्विस अपनी बेहतर और त्वरित सेवाओं के लिए क्षेत्र में खास पहचान बना चुकी है।
संस्था द्वारा मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के साथ-साथ एम्बुलेंस में ऑक्सीजन की समुचित व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाती है। इसके अलावा, मरीज की देखभाल के लिए प्रशिक्षित अटेंडर की सुविधा भी दी जाती है, जिससे यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आपात स्थिति में शिव कृपा एम्बुलेंस सर्विस ने कई बार तत्परता दिखाते हुए जरूरतमंदों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कम समय में पहुंचना और सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करना इस सेवा की विशेषता मानी जाती है।
पाटन और आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने में यह एम्बुलेंस सेवा लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है।