शिव महापुराण कथा: ढोल मंजीरे लेकर पहुंची महिलाओं की टोली, कलश यात्रा के बाद कथा स्थल पर सेवा गीत की गूंज, वी आई पी पंडाल में भी जुटने लगी है भीड़, देखिए यह वीडियो सिर्फ सीजी मितान पर


पाटन। 27 मई से अम्लेश्वर में शिव महापुराण कथा शुरू होने वाली है। लेकिन कथा स्थल पर भीड़ पिछले तीन से पहुंचने शुरू हो गया है। अभी कलश यात्रा के बाद भोजन पंडाल में काफी भीड़ देखने को मिली। इसके बाद कथा स्थल पर पीछे के दो पंडाल तथा मुख्य पंडाल के दोनो बाजू में लगे पंडाल करीब करीब फूल हो गया है। आयोजको के द्वारा प्रवेश के लिए वी आई पी कार्ड बांटा गया है लेकिन आलम यह है की जो बाहर से शिव महापुराण सुनने पहुंच दे है वह लोग अब आगे की जगह पर स्थान बनाने  वी आई पी के लिए आरिक्षित जगह पर बैठने स्थान सुरक्षित करने लगे है। कथा स्थल पर आज से ही बहुत भीड़ जुट गई है। जानकारी के मुताबिक जो लोग कथा सुनने बाहर आए है वही लोग ज्यादा स्थान सुरक्षित रखने में जुट गए है। बढ़ती भीड़ के कारण पंडाल बढ़ाने की स्थिति बन सकती है।