पाटन। ब्लाक ग्राम मर्रा मे 9 दिवसीय शिव महापुराण महोत्सव का आयोजन कलश यात्रा के साथ शुरू हुई। कथा वाचक भागवत आचार्य बालाव्यास पंडित सौरभ शर्मा जी चंडी मंदिर धाम अरमरीकला है। दोपहर को वेदी पूजा कलश यात्रा धूमधाम से निकली गई। डेढ़ हजार से अधिक महिलाएं एवं बच्चे इस कलश यात्रा में सम्मिलित हुए। मुख्य रूप से सुदर्शन वर्मा, सतरूपा वर्मा , भुवल्लभ साहू ,विक्की, मुकुंद विश्वकर्मा, टेकराम साहू ,रमेश ठाकुर , सरपंच मुकेश देवांगन, एवं शिव शक्ति महिला समिति रानी देवांगन राजकुमारी देवांगन प्रभा ठाकुर, निरुपमा विश्वकर्मा विराम साहू सहित अन्य मौजूद रहे। आयोजक शिव शक्ति महिला समिति गौठान पारा एवं समस्त ग्रामवासी मर्रा है।







