पाटन।ग्राम मर्रा में शिवमहापुराण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है भगवताचार्य बालव्यास पं. सौरभ शर्मा (चंडी मंदिर धाम अरमरी कला) के श्रीमुख से 9 दिनों तक शिवमहापुराण की कथा सुनाई जाएगी।
आयोजन की शुरुआत कलश यात्रा के साथ गुरुवार 15 जनवरी से होगी 16 जनवरी को महादेव स्थापना 17 जनवरी को नारद मोह द्वादश ज्योतिर्लिंग कथा 18 जनवरी को सृष्टि वर्णन अर्धनारीश्वर कथा 19जनवरी को शिव सति, पार्वती चरित्र 20 जनवरी को पार्वती विवाह 21 जनवरी को कार्तिकेय एवम गणेश जन्मलीला 22 जनवरी को महिमा पार्थिव शिवलिंग एवम 23 जनवरी को महारुद्राभिषेक एवम पूर्ण आहुति के साथ कथा का समापन होगा।
कथा दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक।आयोजन शिव शक्ति महिला समिति गौठान पारा एवम समस्त गामीणों के सहयोग से किया जा रहा है।







