पाटन। अमलेश्वर में शिव महापुराण कथा से पहले ही भीड़ का फायदा उठाने चोर गिरोह भी सक्रिय हो गया है। आज एक बाइक दोपहर को चोरी हुई और अभी जानकारी मिल रही है की कलश यात्रा में शामिल एक महिला का सोने का गुल्लुबंद पार हो गया। जानकारी के मुताबिक जिस महिला का गुलुबंद चोरी हुई है वह दुर्गा नगर अमलेशवर की रहने वाली है। जो की कलश यात्रा में शामिल होने पहुंची थी। भीड़ काफी थी। इसी का फायदा चोर गिरोह उठा रहे है। आयोजन समिति के लोगो ने अपील किया है की कीमती समान पहनकर कथा स्थल पर न पहुंचे।जानकारी के मुताबिक अम्लेश्वर दुर्गा नगर में रहने वाली मोनिका साहू के गले में पहने हुई सोन की लाकेट खारुन नदी में कलश में पानी भरने के दौरान पार हो गया। इसी तरह एक दो अन्य महिला के भी कीमती जेवर चोरी होने की जानकारी मिल रही है।







