पाटन। दूसरे दिन मंगलवार कथा का मीडिया कवरेज करने के लिए रायपुर सहित दुर्ग भिलाई वह पाटन से इलेक्ट्रॉनिक पर प्रिंट मीडिया के पत्रकार कथा स्थल पर पहुंचे थे। हालांकि आयोजकों के द्वारा मीडिया के लिए पास जारी किया गया है। लेकिन मीडिया वाले कौन से गेट से प्रवेश करे इसे लेकर अभी तक आयोजको द्वारा कोई निर्देश जारी नही किया है। कौन से गेट से प्रवेश करें इसका पास में उल्लेख नहीं है ।।इस कारण सभी गेट पर जाने पर मीडिया कर्मियों को रोक दिया जाता है। मीडिया कर्मियों के बोलने के बाद भी गेट पर खड़े बाउंसर एवं पुलिस वाले यही कहते हैं कि यहां से प्रवेश का अनुमति नहीं है। मीडिया कर्मी अब जाए तो जाए कहां। पहले दिन किसी तरह बाहर से खड़े होकर कवरेज किया । वहीं मंगलवार को दूसरे दिन भी मीडिया कर्मियों को प्रवेश करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आधे से ज्यादा मीडिया कर्मी प्रवेश नहीं होने के कारण वापस आ गए।। वहीं कई मीडिया कर्मी बाहर धूप में खड़ा होकर ही कार्यक्रम को कवरेज करते दिखे।







