कांवड़ यात्रा में शामिल हुए मारुति इंफ़्रा सिटी कालोनी के शिव भक्त…सावन के आखरी सोमवार को हुआ रुद्राभिषेक और महाआरती पूजन



पाटन।सावन का महीना हमेशा से ही शिव भक्तों के लिए खास रहा हैं चाहे वो गांव हो या शहर हर जगह हर हर महादेव के नारों आए गूंज उठता है।
मारुति इंफ्रासिटी कालोनी अमलेश्वर में भी रविवार को तरुण बन्छोर के नेतृत्व में मारूतेश्वर महादेव से महादेव घाट हटकेश्वर नाथ भारी जोश के साथ बाबा की कावड़ यात्रा निकली जिसमें कालोनी के शिवभक्त बड़ी संख्या में शामिल हुए।कांवड़ यात्रा में तरुण कुमार बन्छोर, शिव प्रशाद देवांगन ,योगेंद्र वर्मा,प्रशांत यादव,पीयूष साहू,हरिनारायण यादव सहित अन्य शिवभक्त शामिल हुए साथ ही कॉलोनी मे आख़री सावन सोमवार को रुद्र अभिषेक और महाआरती पूजन का आयोजन भी किया गया।