पाटन। नगर पंचायत पाटन द्वारा व्यायसायिक परिसर का आबंटन किया गया है। जिसका विरोध कांग्रेस द्वारा किया जा रहा है। कांग्रेसियों का आरोप है कि नगर पंचायत पाटन द्वारा नियमों को ताक में रखकर दुकानों का आबंटन किया गया है। आज के धरना प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष आभाष दुबे, पार्षद पुरुषोत्तम कश्यप, सरजू साहू, गोपाल देवांगन, सुनील सोनी, कुणाल भाले, मनीष देवांगन, मनोज कुर्रे, दीनू शर्मा, नीरज सोनी, कमल देवांगन, अशोक ठाकुर, बंशी लाल कुंभकार, श्रीकांत देवांगन, डॉक्टर बीरेंद्र कौशिक , प्रेम लाल धीवर , लोकेश नायक, सहित अन्य उपस्थित है।







