पाटन नगर में दुकान आबंटन: कांग्रेस विरोध में कार्यालय के सामने देंगे धरना


पाटन। नगर पंचायत द्वारा व्यावसायिक परिसर आबंटन टेंडर प्रक्रिया में मनमानीपूर्वक 37 दुकानों का अनुचित आबंटन किया गया है। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया है कि जो कि पूर्णतः नियम विरुद्ध एवं पक्षपातपूर्ण है। इस अन्यायपूर्ण प्रक्रिया को रद्द कराने एवं पारदर्शिता की माँग को लेकर दिनांक 13/10/2025 (सोमवार) को नगर पंचायत पाटन परिसर के सामने
धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया है।