दुकान आबंटन मामला : पारदर्शिता से दुकानों आबंटन की  मांग करते सीएमओ आफिस के सामने बैठे कांग्रेसी


पाटन।।नगर पंचायत द्वारा दुकान किराया टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता की अनदेखी करते हुए गुपचुप तरीके से 37 दुकानों का आबंटन कर दिया गया।

जैसे ही यह जानकारी सामने आई, आवेदकगण एवं कांग्रेस जनों में आक्रोश फैल गया।
आज नगर पंचायत सीएमओ कार्यालय के समक्ष आवेदकों एवं कांग्रेसीजनों ने धरना प्रदर्शन कर पारदर्शी जांच एवं दुकान आबंटन निरस्त करने की मांग की।