दुकान का सामान सड़क पर, आखिर इन पर कब नजर पड़ेगी पालिका प्रशासन की, गुमटियों पर सितम, दुकानदारों पर रहम, पढ़िए पूरी खबर


अहिवारा। कलेक्टर दुर्ग के निर्देश पर नगर पालिका परिषद अहिवारा में अतिक्रमण हटाने का कार्य किया गया। लेकिन अभी भी बस स्टैंड के पास लगातार जाम की स्थिति रोज बनी रही है। बताया जा रहा है कि गुमटियों को तो हटाया गया है वहीं छोटे-छोटे फुटकर व्यापारी जो सड़क किनारे दुकान लगाते थे उन्हें हटाया गया है इससे ट्रैफिक व्यवस्था थोड़ा दुरुस्त हुई है।  लेकिन अभी भी सड़क किनारे के आसपास के दुकानदार अपने सामान को दुकान के बाहर सड़क तक ला रहे हैं। वहीं पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण दुकान के सामने ही गाड़ी सड़क के पास खड़ी की जा रही है। इससे भी अब यातायात व्यवस्था बाधित होने लगी है।  अहिवारा क्षेत्र की एक सोशल मीडिया ग्रुप में कल चर्चा छिड़ी थी कि अतिक्रमण हटाया जा रहा है तो सभी का हटाए जिससे कि यातायात व्यवस्था बन सके। चिन्हित लोगों का अतिक्रमण हटाया भी गया और उनसे पेनाल्टी भी ले जाने की जानकारी है लेकिन कुछ जो दुकानदार है बस स्टैंड के आसपास वह अभी भी अपने दुकान के समान को बाहर सड़क किनारे रख रहे हैं इससे वाहनों के आने-जाने में भी दिक्कत होने लगी है। नगर पालिका प्रशासन को इस तरफ़ भी ध्यान देना चाहिए जिससे कि ट्रैफिक व्यवस्था यहां पर जाम ना हो। फ़िरहाल अब देखना है कि पालिका प्रशासन  इन दुकानदारों पर रहम करती है या फिर इतने भी नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने का कार्य करेगा। यह तो समय ही बताएगा । लेकिन अतिक्रमण हटाने का जो कार्य किया जा रहा है उससे सड़क पर चलने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों ने राहत की सांस ली हैं।