पंडरिया।नगर के नये बस स्टैंड में बने दुकानों का आबंटन 10 वर्ष में नहीं किया जा सका।जिसका पिछला दीवार गिर चुका है।सामने के शटर को कबाड़ी बीनने वाले लोग निकल रहे हैं।जिसके चलते दुकान का बीम गिर रहा है।शटर निकालने से दीवार व बीम टूट कर गिरने से कबाड़ी बीनने वाले कभी भी बड़ी दुर्घटना का शिकार हो सकते है।नगर पंचायत को इसे एक साथ गिरा देना चाहिए।जिससे दुर्घटना को टाला जा सके व चोरी को भी रोका जा सके।


मुख्यमंत्री स्वालम्बल योजना अंतर्गत 50-50 हजार की लागत से बस स्टैंड परिसर में करीब 12 दुकान 2011-12 में बनाए गए थे।किंतु इसे आबंटित नहीं किया गया।बिना आबंटित किये ये दुकानें डिस्मेंटल हो गई।जनता के नगर पंचायत में अनेक योजनाओं में पैसा का दुरुपयोग इसी प्रकार किया जा रहा है।







