

राकेश सोनकर

कुम्हारी । कुम्हारी नगर पालिका परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 4 में मुख्यमंत्री स्वालम्बन योजना के तहत बनाये गए 68 गुमटियों में से 28 गुमटियों पर अवैध रूप से कब्जा कर रह रहें लोगों पर नगर पालिका परिषद द्वारा सोमवार को कार्यवाहीं किया गया। बता दे कि नगर पालिका परिषद द्वारा लगातार अवैध कब्जा खाली कराने नोटिस दिया गया था लेकिन दो नोटिस देने के बावजूद कब्जाधारियों द्वारा दुकाने खाली नही किया गया तो पालिका प्रशासन द्वारा अवैध कब्जाधारियों पर कड़ी कार्यवाई करते हुए 28 दुकानों को खाली कराकर ताला जड़ा गया। नयाब तहसीलदार कुंदन शर्मा की उपस्थिति व नगर पालिका परिषद मुख्य अधिकारी जितेंद्र कुशवाहा के निर्देश में राजस्व निरीक्षक राकेश साहू, अविनाश देवांगन, लखन साहू, पटवारी रणजीत मिश्रा व पालिका तोड़ू दस्ता के संयुक्त टीम के द्वारा यह कार्यवाई की गई। कार्यवाई के दौरान उपस्थित नही रहे कुछ कब्जाधारियों के समान को जब्त भी किया गया। अधिकतर दुकानों में सब्जी व्यवसायियों का कब्जा रहा जिसे पालिका अमला द्वारा वीडियों ग्राफी कर समान कब्जाधारियों को सुपुर्द कर दिया गया जिसके बाद पालिका अधिकारी द्वारा सभी दुकानों में ताला जड़ दिया गया। पालिका अधिकारी के द्वारा बताया गया कि कई वर्षों से कुछ लोगों द्वारा मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना के तहत निर्मित गुमटियों में अवैध रूप से दुकानें संचालित किया जा रहा था कई लोगों ने तो निवास करना भी शुरू कर दिया था जिसे खाली कराने पालिका प्रशासन द्वारा दो बार नोटिस भेजा गया नोटिस का न तो जवाब दिया गया और न ही कब्जा खाली किया गया मजबूरन पालिका प्रशासन को यह कब्जा खाली कराना पड़ा। इस योजना के तहत 68 दुकानें बनाया गया था जिसमें 40 दुकानों का आवंटन हो चुका है। बचें 28 दुकानों में अवैध कब्जा कर कब्जाधारियों द्वारा उपयोग किया जा रहा था जिसे खाली कराया गया। खाली हुए दुकानों में पालिका द्वारा ताला लगाया गया आगे इस दुकानों का आवंटन या जीर्णोद्धार के विषय परिषद में जनप्रतिनिधियों द्वारा जो निर्णय लिया जाएगा उसका पालिका प्रशासन द्वारा पालन किया जाएगा ।










