अंडा में श्रद्धा सुमन अर्पण समारोह रविवार को,शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि

अंडा। दुर्गग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के ग्राम अंडा में शहीद भगत सिंह एवं चन्द्रशेखर के अभिन्न साथी क्रांतीवीर श्री सुखदेव राज जी की प्रतिमा की स्थापना 1976 में की गई थी। 18 दिसम्ब 1976 को श्री कनक तिवारी एवं उनके सहयोगियों के सद्प्रयास से इस प्रतिमा की स्थापना तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री श्यामाचरण शुक्ल एवं भगत सिंह के भाई कुलतार सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुई । उनकी बेटी, पोती एवं नाती प्रतिमा के दर्शन करने एवं श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु रविवार 22 अक्टूबर 2023 को दिल्ली से ग्राम – अंडा (दुर्ग) में आ रहे हैं। श्री सुखदेव राज जी का जन्म 1907 में लाहौर में एवं स्वर्गवास 1973 में दुर्ग में हुआ था। अल्फ्रेड पार्क इलाहाबाद में चन्द्रशेखर आजाद की शहादत के समय श्री सुखदेव राज जी उनके साथ थे। क्रांतीवीर के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करने के इस श्रद्धापूर्ण आयोजन में आस पास के जनप्रतिनिधिगण व ग्रामीण जन उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाये।
कार्यक्रम का समय रविवार, 22 अक्टूबर 2023, दोपहर 12.00 बजे से होगा। यह जानकारी क्रांतीवीर सुखदेव राज स्मृति समारोह समिति दुर्ग ने दी हैं।