दौलत वाटिका में हुआ श्री गुरुभागवत तुंहर दुवारी” कार्यक्रम , नवनिर्मित कला मंडप , मड़ई प्रांगण में कलाकारों ने दी प्रस्तुति


पाटन । दिनांक 18 नवंबर2024 को श्री गुरुभागवत जन्म दिवस मानते हुए “श्री गुरुभागवत तुंहर दुवारी” तहत नवनिर्मित कला मंडप , मड़ई प्रांगण , दौलत वाटिका जामगांव एम तहसील पाटन जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ मैं शाम 5 बजे से लोक आँचल अचनाकपुर द्वारा श्री गुरुभागवत की स्टेज प्रस्तुति दी गयी। उक्त कार्यक्रम मे लगभग 600 स्थानीय लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती हर्षा चंद्राकर, दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष थे। इसके अलावा स्थानीय सरपंच करगा और जामगांव , पत्रकारिता से सम्बद्ध लोग, स्थानीय जन प्रतिनिधि, पार्षद आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम मे पहली बार सभी लोग “पूज्य गुरुदेव चंद्रभानु सतपथी महाराज की जय ” का जयकारा लगाया। अत्यंत रोमांचक माहौल मैं सब को पूज्य गुरुदेव की उपस्थिति का अहसास हो रहा था। आकाश मैं आतिशबाजी के साथ श्री गुरुभागवत जन्म दिवस मनाने मैं लगभग 600 लोग शामिल हुए।