पंडरिया – सावंतपुर में प्रत्येक मंगलवार को होने वाले श्री राम जी श्री हनुमान जी महाराज के राम नाम, भजन-कीर्तन की पावन परंपरा के बीच इस बार श्री गुरु नानक देव जयंती बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन गुरु हाथ, गुरु साथ युवा मंडल, सावंतपुर द्वारा किया गया।

इस अवसर पर भजन-कीर्तन और राम नाम जाप से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने गुरु नानक देव जी के “नाम जपो, किरत करो, वंड छको” के अमूल्य संदेश को स्मरण किया।
श्री हनुमान चालीसा पाठ के पश्चात श्री गुरु नानक देव जी के दर्शन और विचारों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में स्नेह, प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ जीवन की यात्रा करने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि गुरु नानक देव जी का संदेश आज भी समाज को सत्य, सेवा और मानवता की राह दिखाता है।

कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित रहे:
फलित साहू, मंडल अध्यक्ष, सरपंच श्री संतोष साहू, गेंदलाल साहू, श्रवण साहू, जगन्नाथ साहू, शिवकुमार, जलेश्वर, भानु प्रताप, निहाल पांडे, हीरालाल, मेक्केश्वर, धर्मेंद्र, राज निषाद, शेरसिंह, हरिचंद, वेद प्रकाश, महेंद्र, जितेंद्र, अमरनाथ, पेशन, देवा, पीलाराम, बेदन, मीनाक्षी, प्रभा, तारणी, बालक-बालिका।
आयोजकों ने सभी उपस्थित श्रद्धालुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।






