पाटन। क्षेत्र के ग्राम लोहरसी में श्री हनुमान जयंती बड़े ही भव्य एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर युवाओं द्वारा आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भगवान हनुमान की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
शोभायात्रा के दौरान पूरे गांव में भक्ति का माहौल बना रहा। वहीं धूमॉल कार्यक्रम में हनुमान भजनों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।
कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच भोग प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं भक्त उपस्थित रहे, जिन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया।







