परसापानी में 27 नवंबर से होगा श्री हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन, राजन जी महाराज करेंगे श्रीराम कथा का रसपान

नगरी। भगवान परशुराम की तपोभूमि ग्राम परसापानी (विकास खंड नगरी जिला धमतरी)  में राजस्थान के मकराना संगमरमर से निर्मित भव्य श्री हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन 27 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

आयोजन के अंतर्गत प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से श्रीराम कथा का आयोजन होगा। कथा का वाचन प्रेममूर्ति पूज्य संत श्री प्रेमभूषण जी महाराज के कृपापात्र पूज्य श्री राजन जी महाराज द्वारा किया जाएगा। वहीं वैदिक प्राण प्रतिष्ठा के अधिष्ठाता आचार्य परम पूज्य श्री रामरोही मिश्र जी (सूत्रधार, मथुरा) रहेंगे।

पांच दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में भगवान श्री हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा के साथ संगीतमय श्रीराम कथा का भक्तिमय वातावरण रहेगा। आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

यह आयोजन श्री हनुमान जी सेवा समिति एवं समस्त ग्रामवासी पटसापानी (नगरी) के सानिध्य में संपन्न होगा।

कार्यक्रम स्थल: परसापानी (नगरी) दिनांक: 27 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 समय: प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से।