पंडरिया।ब्लाक अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला पौनी में शनिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी विशेष पर्व में मानव श्रृंखला बना कर भव्य आयोजन किया गया। राधा कृष्ण की मंगल आरती पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सभी बालक बालिका राधा कृष्ण ग्वाल बाल की परिधान में मनमोहक प्रस्तुति दिए। वातावरण आनंदमय हो गया। प्रधानपाठक वासुदेव राजपूत ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में भारतीय संस्कृति परम्परा के साथ साथ राष्ट्रभक्ति, सत्य, नेतृत्व ,विनम्रता, धैर्य का विकास होता हैं। बच्चों को भगवान श्री कृष्ण का संदेश बताया गया कि हमारा अधिकार केवल कर्म करने पर है,उसके परिणाम पर नहीं। हमें बिना किसी फल या स्वार्थ की लालसा के अपना कर्तव्य निभाना चाहिए। शिक्षिका योगेश्वरी सिंह राजपूत कही कि सुदामा प्रसंग के माध्यम से मित्रता निष्ठा और धैर्य की पाठ सीखता है।इस दौरान बच्चे व ग्रामीण उपस्थित थे।







