श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव एवं राधा कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता, सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट के पोषक ग्राम परसुलीडीह मे हुआ भव्य आयोजन।
विद्यालय में पढ़ने वाले 370 मे से 322भैया बहन अपने घर से राधा कृष्ण की वेशभूषा में अपने घर से सज कर आए। जो राधा कृष्ण के रूप में मनमोहक बहुत ही सुंदर दिख रहे थे और सभी शोभायात्रा में शामिल हुए।
शोभायात्रा में विशेष आकर्षण का केंद्र छत्तीसगढ़ की संस्कृति जिसमें सुवा ,पंथी ;राउत नाचा, जंवारा,गौरागौरी ,नवदुर्गा,गौरेलाभालू,बंदर, कृष्ण लीला की झांकी, एवं कृष्ण जन्म से लेकर कंस वध तक की कथा की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।
प्रारंभ में पूजन अर्चन से किया गया जिसमें श्री रतन चक्रधर जी अध्यक्ष सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति छत्तीसगढ़ प्रांत ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। साथ में ग्राम के सरपंच ,श्रीमती करुणा यादव, सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू, जिला समिति से नरेंद्र सिन्हा जी, प्रबंधन समिति के सभी सदस्य गण अध्यक्ष शशिधर साहू उपाध्यक्ष तेजेंद्र सचिव यशवंत साहू कोषाध्यक्ष जयराम सदस्य देवनाथ निषाद छगन साहू डोमेश दुष्यंत साहू
समस्त पालक गण
भगवत सिन्हा दुकालू निषाद रमेश यादव दिनेश निषाद चंदन यादव उमेश नोहर भूषण हीरामन छबिराम सोमनाथ संतोष नरेश खिलेश्वर दिलीप परमानंद हेमंत जोगेंद्र हरिश्चंद्र मिलऊ मिलन घनश्याम मिथिलेश मालिक राम सालिक नरेंद्र चेतन प्रीत लाल अरुण रेखराम तेजेस साहू जितेंद्र राजकुमार रामायण गुलशन देवचरण कमल नारायण संजय नरेश पारसमणी कमलेश राकेश पिकेश्वर सुनीत आयांश नेतराम यशवंत देवा हर्ष का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
मंच पर अतिथि के रूप में गांव के सभी समाज के अध्यक्ष गण का आशीर्वाद प्राप्त हुआ साथ में ग्राम पंचायत परसुडीह के समस्त पंचगण एवं ग्राम लमकेनी ग्राम सोनपुर ग्राम नवागांव ग्राम तरीघाट ग्राम केसरा भरेगाभाठा के पालक गण एवं विद्यालय परिवार के सभी आचार्य ,दीदीया उपस्थित रहे।
भ्रमण के समय शोभायात्रा की झांकी के सम्मुख गांव की माताएं आकर पूजन अर्चन किया संध्या बेला में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं दही लूट की भव्य प्रस्तुति दिए।विद्यालय परिवार की ओर से सभी समाज प्रमुखों का एवं अतिथियों का श्रीफल एवं श्री कृष्ण गमछा भेट कर मंच पर सम्मान किया गया।
मंच संचालन दिनेश निषाद एवं आभार प्रधानाचार्य देवनारायण साहू द्वारा किया गया अंत में सभी भैया बहनों को पुरस्कार वितरण किया गया।
🙏 कृष्ण कन्हैया लाल की जय🙏






