बोरेंदा में 1 सितंबर को मनाया जाएगा श्री कृष्ण जन्मोत्सव, कलश यात्रा के साथ होगा विविध आयोजन

पाटन। छग ठेठवार यादव समाज पाटन राज द्वारा ग्राम बोरेंदा में 1 सितंबर को श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। समाज के पाटन राज मीडिया प्रभारी बलराम यादव ने बताया की इस आयोजन में पाटन राज यादव समाज के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। कार्यक्रम विवरण की जानकारी देते हुए बताया की सुबह 10 .30 बजे श्री कृष्ण जी को पूजा अर्चना कर कार्यक्रम को शुरुआत होगी।

इसके बाद 11 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 2 बजे आमंत्रित अतिथियों का स्वागत और उद्बोधन होगा। इसके बाद 3 बजे समाज के बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छग ठेठवार यादव समाज के प्रांतीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती ललिता यादव होंगी।

अध्यक्षता पाटन राज अध्यक्ष ईश्वर यादव करेंगे। विशेष अतिथि युवा ठेठवार यादव समाज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद यदु, महासचिव नरोत्तम यदु, महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मी यादव, सरपंच ग्राम बोरेंदा कमलेश वर्मा होंगे।