श्री कृष्ण की झांकी शोभा यात्रा निकाली गई


भिलाई 3। यादव समाज द्वारा बड़े औंरी भिलाई 3 में शनिवार को।कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव  हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि विक्की यादव थे।  इस दौरान गांव में श्री कृष्ण जी की शोभायात्रा झांकी निकाली गई। इस तरह का आयोजन  पिछले 3 वर्षो से  लगातार किया जा रहा है। शोभायात्रा के बाद विविध खेलकूद स्पर्धा का आयोजन में महिलाएं पुरुष और बच्चे शामिल हुए। अंत में  आरती और प्रसाद वितरण के साथ जन्माष्टमी महोत्सव का समापन हुआ।इस अवसर कर सरजू यादव, बैशाखु, राधे, तुकाराम यादव, श्याम निषाद, तुलसी, सीताराम यादव सहित अन्य मौजूद थे।