श्री महामाया देवी मंदिर रायपुर  सार्वजनिक न्यास की बैठक 15 मार्च को, आय-व्यय और चढ़ावे का होगा लेखा-जोखा

रायपुर। श्री महामाया देवी मंदिर सार्वजनिक न्यास, रायपुर की महत्वपूर्ण बैठक आगामी 15 मार्च 2026 (रविवार) को सुबह 10:30 बजे श्री महामाया देवी मंदिर परिसर, पुरानी बस्ती, रायपुर में आयोजित की जाएगी। इस संबंध में न्यास की ओर से बैठक की सूचना जारी कर सभी सम्माननीय न्यासियों से उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।

जारी सूचना के अनुसार बैठक में मंदिर एवं ग्राम-जागमांग से संबंधित फरवरी 2026 के मासिक आय-व्यय (गोशवारा) का प्रस्तुतिकरण एवं अनुमोदन किया जाएगा। इसके अलावा मंदिर एवं परिसर में स्थापित दान पेटियों से प्राप्त चढ़ावे की राशि की गणना तथा प्राप्त आभूषण, वस्त्र एवं अन्य सामग्रियों की जानकारी भी सदस्यों के समक्ष रखी जाएगी।

बैठक में अध्यक्ष की अनुमति से अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा एवं आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। न्यास की ओर से बैठक में शामिल होने वाले सदस्यों के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था भी की गई है।

यह बैठक श्री महामाया देवी मंदिर सार्वजनिक न्यास के कार्यों की समीक्षा, आय-व्यय की पारदर्शिता तथा मंदिर के बेहतर संचालन के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।