पाटन। भगवान श्रीराम जी अपने धाम अयोध्या में विराजमान होने वाले हैं। इस पुण्य उत्सव की तैयारी में संपूर्ण जनमानस लगे व इस सुखद क्षण का हम सब प्रत्यक्षदर्शी बने इसके लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में अयोध्या से अक्षत कलश पाटन नगर में आ गया है। श्री राम भक्त समिति के संयोजक निक्की भाले ने बताया की अक्षत कलश को घर घर तक पहुंचाने के लिए जिला एवं विकासखण्ड के पदाधिकारियों की उपस्थिति में पाटन नगर एवं वार्ड में समिति का गठन किया जाएगा। इसके लिए 15 दिसंबर शुक्रवार को शाम चार बजे माँ महामाया मंदिर प्रांगण पाटन में बैठक रखी गई है।

- December 14, 2023