सेलूद में रामटोली के निकाली गई श्री राम ग्रंथ शोभायात्रा, जयश्री राम की गूंजे जयकारे, आज से मानस गान स्पर्धा भी शुरू

सेलूद/ सनातनियों की धरती स्वतंत्रता संग्राम की पावन भूमि सेलूद में रोज सुबह सुबह गांव के महिला पुरुष गाजे बाजे के साथ रामधुन में प्राभातफेरी करके पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय करते है l इसी तारतम्य में मानस गान प्रतियोगिता के पुनीत अवसर पर रामटोली के द्वारा रामचरित मानस ग्रंथ की विशाल शोभायात्रा का आयोजन गाँव की माता बहनों के द्वारा किया गयाl

बता दे कि ग्रामीण जन सुबह पांच बजे कर्मा भवन में एकत्रित होकर विभिन्न गलियों में घूमघूम कर रामरसधारा बहाने का पुनीत काम करते है ll ग्रामीण जन धर्म के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के आयोजन करते आ रहे है l एकत्तीसवा वर्ष के मानस गान प्रतियोगिता के आयोजन इस बात का प्रमाण है कि सेलूद धर्म नगरी है जहां पर विभिन्न धर्म के मानने वाले लोग एक साथ भाईचारा की भावना से आयोजन में भाग लेते है l दिनांक 1 फरवरी को शोभायात्रा  रामायण स्थल से 11 बजे प्रारम्भ हुई जो गांव के भ्रमन करते हुए वापस रामायण स्थल पर समाप्त होगी l उक्त शोभायात्रा को आयोजित करने वाले रामटोली के संरक्षक और सदस्य के रूप में गांव के श्रीमति खेमिन साहू पूर्व सरपंच, रमेश देवांगन, खेमलाल साहू, सुरेंद्र बंछोर ग्राम प्रमुख, कृष्ण कुमार, अशोक यादव, टामन लाल साहू सोसायटी अध्यक्ष, कौशल बनपेला, अमरचंद साहू, नंद कुमार तिवारी, महेश्वर बनछोर, अनिल बनपेला, टी पी शर्मा, दिनेश बरहरे, रोमन दास वैष्णव, लक्षमण वर्मा, सीताराम यादव, अशोक यादव, लोकनाथ साहू, उमेश सिन्हा, घनश्याम कश्यप, प्रकाश साहू, ठाकुर राम साहू, नरोत्तम साहू, कृष्ना साहू, नरेश साहू, गेंदलाल बनछोर, जयन्त साहू, ललिता वर्मा, पीताम्बरी साहू, ललिता बनपेला, धरनी जैन, सुनीता ठाकुर, राजेश्वरी साहू, योगेश्वरी साहू, सुभद्रा साहू, कुमारी कश्यप, भोज साहू, शैल साहू, गोदावरी साहू, अनिता देवांगन, आशा वर्मा, रूखमणी सेन, मीना कश्यप सहित सैकड़ों लोगों के मूल्य बहुमूल्य सहयोग प्राप्त हो रहा हैं l