
पाटन। श्री राम जन्मोत्सव समिति पाटन के द्वारा इस बार श्री राम नवमी महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है। श्री राम जन्मोत्सव समिति के द्वारा शाम 5:00 बजे श्री राम जानकी मंदिर पुराना बाजार चौक पाटन से शोभा यात्रा की शुरुआत पूजा अर्चना के साथ की जाएगी।। इसके बाद शोभायात्रा नगर के विभिन्न चौक चौराहों व गलियों से होते हुए वापस स्वामी आत्मानंद चौक पहुंचेगी । श्री राम जन्मोत्सव समिति के द्वारा यहां पर महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी रखा गया है। बताया जा रहा है कि श्री राम नवमी के अवसर पर निकाली जा रही शोभायात्रा में शामिल होने मुख्यमंत्री के सुपुत्र चेतन बघेल भी पाटन पहुंच सकते हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप ने नागरिकों को राम नवमी की शुभकामनाएं दी है।।






