ब्रिटिश संसद में गूंजा श्रीराम जी की जयकारा, श्रीराम कथावाचक पूज्य राजन जी महाराज को ब्रिटिश संसद ने किया सम्मान, पाटन के धूमा में भी हुआ था राजन महाराज के श्रीराम कथा का आयोजन

बलराम यादव /9893363894
पाटन। एक बार फिर भारत सहित छत्तीसगढ़ के पाटन के लिए गर्व का दिन आया है। भारत में जन्मे श्रीराम कथा वाचक पूज्य श्री राजन जी महाराज का सम्मान ब्रिटिश संसद लंदन में हुआ है। HOUSE OF LORDS, THE BRITISH PARLIAMENT, LONDON में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे श्री महाराज श्री का सम्मान किया गया। बता दे की पाटन के ग्राम धूमा में भी समाज सेवी शैलेष मिश्रा द्वारा पूज्य राजन महराज जी के श्रीमुख से श्री राम कथा का वाचन कराया था। इस आयोजन में लाखो लोगो ने श्री राम कथा का रसपान किया था। आज भी यूट्यूब के माध्यम से रोज धूमा में आयोजित श्री राम कथा को हजारों लोग देख ओर सुन रहे है।
जानकारी के मुताबिक  पूरे विश्व में श्री राम कथा का गायन करने हेतु पूज्य प्रेमभूषण जी महाराज के कृपापात्र पूज्य राजन जी को हाउस आफ  लार्ड , द ब्रिटिश पार्लियामेंट , लंदन  में विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विश्व की कई विभूतियाँ वहां उपस्थित रहीं। यह सम्मान लेडी ब्रोनेश करमेर मेंबर आफ  हाउस ऑफ लॉर्ड, मिस्टर सुनील चोपड़ा , मेयर ऑफ सौथक लंदन, डॉक्टर  रेणु राज सीनियर मेंबर आफ कंजरवेटिव पार्टी के द्वारा दिया गया। इस शुभ अवसर पर बिहारी कनेक्ट  ग्लोबल के चेयरमैन डॉक्टर उदेश्वर सिंह भी उपस्थित रहें ।  इस सम्मान के लिए उनको पूज्य राजन जी के सभी श्रोताओं ने बधाई दी है। धूमा पाटन के निवासी शैलेष मिश्रा ने पूज्य श्री राजन महाराज को मिले इस सम्मान के लिए पाटन क्षेत्र के जनता की तरफ से बधाई दी है।