कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ श्रीराम कथा सत्संग और श्री मानस महायज्ञ, नारायण धाम घुघवा में श्री मंगल मूर्ति मारुति यज्ञ सेवा समिति एवं समस्त ग्रामवासी का आयोजन, 21 मार्च को होगा समापन


पाटन। मोक्ष भूमि अयोध्या धाम में श्री रामलला स्थापना की मधुर स्मृति में श्री राम-कथा सत्संग एवं श्री मन्मानस महायज्ञ का आयोजन 13 मार्च से 21 मार्च तक नारायणधाम ग्राम-घुघुवा (क) में किया जा रहा है। आयोजन की शुरुआत गुरुवार को कलश यात्रा के साथ हुई। यज्ञ समिति के अध्यक्ष प्रणव शर्मा ने बताया की 13 मार्च को श्री हनुमद् पूजन एवं सामूहिक सुन्दरकाण्ड पाठ श्री मंगलमूर्ति मारुति हनुमान मंदिर, नारायणधाम-घुघुवा द्वारा प्रस्तुत किया गया 14 मार्च गुरुवार प्रातः 8.30 बजे-प्रायश्चित पूजन ,प्रातः 10 बजे-कलश यात्रा, दोपहर 12 बजे-मण्डप प्रवेश सायं 4 बजे-वेदी रचना को गई।

15 मार्च शुक्रवार को
वेदी पूजन, अग्नि स्थापन एवं नवग्रह पूजन होगा।16 मार्च से 20 मार्च तक प्रतिदिन : प्रातः 6 बजे से 1 बजे दोपहर तक पूजन एवं प्रधान आहूति संपन्न कराई जाएगी। 21 मार्च शनिवार प्रातः 10 बजे – पूर्णाहूति, अवभृथ स्नान यात्रा महाभंडारा का आयोजन किया जाएगा। श्रीराम कथा सत्संग 14 मार्च से 20 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 2.30 बजे से सायं 6 बजे तक होगा। कथा गायक एवं भागवताचार्य गजानन प्रसाद अवस्थी है। इसके अलावा सात दिवसीय पंडवानी का भी आयोजन रखा गया है। जिसमे श्री कृष्ण किंकर पण्डवानी पार्टी आमापारा, बालोद के कलाकर प्रस्तुति देंगे। शिवोम विद्यापीठ रायपुर के द्वारा 21 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे जिसमे मुख्य आकर्षक कत्थक नृत्य की प्रस्तुति होगी।