12 मार्च को धूमा से निकलेगी श्रीराम कथा यात्रा, समाज सेवी शैलेश मिश्रा के नेतृत्व में श्रीराम कथा सुनने जाएंगे पाटन ब्लॉक के श्रोता, नगरी ब्लॉक के परसापानी मे हो रहा आयोजन

पाटन। नगरी ब्लॉक के ग्राम परसापानी मे श्री राम कथा का आयोजन हो रहा है। कथा वाचक पूज्य राजन जी महाराज है। श्री रामकथा का श्रवण करने ग्राम धूमा से भी बड़ी संख्या में श्रोता जाएंगे। इसके लिए समाज सेवी शैलेश मिश्रा के नेतृत्व में श्रीराम कथा यात्रा निकाली जा रही है। 12 मार्च को सुबह 8 बजे धूमा से बस रवाना होगी। बता दे कि पूज्य राजन जी महाराज की कथा ग्राम धूमा में हुई थी। जिसे श्रवण करने प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग धूमा पहुंचते थे। और छत्तीसगढ़ में जहाँ जहाँ पूज्य राजन जी महाराज की रामकथा हुई वहां पर धूमा से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुवे। धूमा में आयोजित श्री रामकथा से प्रेरित होकर ही परसापानी मे कथा का आयोजन किया जा रहा है।