पाटन। कृषि उपज मंडी परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने चल रहे तीन दिवसीय श्रीकथा ज्ञान यज्ञ के दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री श्री जितेन्द्र वर्मा जी ने भगवान की कथा श्रवण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि – “भगवती ज्ञान युक्त श्रीकथा सनातन संस्कृति की अनुपम धरोहर है। ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज को सात्विक जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं और हमारी परंपराओं से जुड़ाव को और मजबूत करते हैं। कथा स्थल पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सच्चिदानंद उपासने जी, मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी बंछोर जी, नगर पंचायत अध्यक्ष
योगेश निक्की भाले जी, विजय बंछोर ,सभापति केवल देवांगन जी, पार्षदगण, सेवा मंडल के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन में प्रवचनकार भूषण श्री रोहित मोडे जी द्वारा श्री लीलामृत ग्रंथ पर आधारित कथा प्रवचन हो रहे हैं। साथ ही तीनों दिन दिव्य रासलीला एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी रहेगा।







