पाटन। ब्लॉक के ग्राम जरवाय में श्री राम मंदिर का स्थापना दिवस भक्ति और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
दोपहर के सत्र में सूरदास मानस परिवार तरीघाट द्वारा सुमधुर मानस प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित श्रद्धालुओं ने भाव-विभोर होकर सुना।
शाम को श्रद्धा भाव से दीप यज्ञ का आयोजन किया गया, जिससे पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूब गया।
रात्रि में जय मां काली बघूआ जस झांकी मटिया की आकर्षक प्रस्तुति हुई, जो किशोर मेडिकल स्टोर्स, पाटन के सहयोग से आयोजित की गई। झांकी को दर्शकों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम में ग्राम सरपंच यशवंत साहू, उपसरपंच रविशंकर, दीन दयाल पटेल, सुभाष यादव, अशोक साहू, चिमन साहू, हीरा सिंह, दिनेश, खेमेंद्र, चंद्रिका, अशोक भारती, राम जी यादव, कनेट पाल, मानस मर्मज्ञ दो राम शर्मा, ईश्वर वर्मा, ठाकुर राम, श्याम लाल, सोनू साहू, नूतन साहू, तुषार, तोरण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।







