गौरकापा धाम में 16 मई को मनेगा श्री शनि जन्म महोत्सव, उमड़ेगी आस्था


पंडरिया। ब्लाक के सुप्रसिद्ध सनातन आस्था केंद्र श्री गौरकापा धाम (ग्राम पंचायत दुल्लापुर बाजार) में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी शनि जयंती का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। शनिवार, 16 मई 2026 को आयोजित होने वाले इस “श्री शनि जन्म महोत्सव” की तैयारियां जोरों पर हैं।
दिनभर होंगे धार्मिक अनुष्ठान”
महोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। मंदिर समिति और आयोजकों के अनुसार, इस विशेष दिन पर प्रातः काल भगवान शनि देव का विधि-विधान से पूजन और विशेष तेल से महाअभिषेक किया जाएगा।
शनि पूजा एवम शनि चालीसा पाठ तथा भव्य महाआरती का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर पुण्य लाभ लेंगे।
भगवान को महाभोग अर्पित करने के पश्चात भक्तों के लिए विशाल महाप्रसाद वितरण का आयोजन भी रखा गया है।
आयोजन के मुख्य संरक्षक महंत श्री विवेक गिरी जी महाराज हैं। आयोजन समिति ने समस्त धर्मप्रेमी जनता को सपरिवार इस पावन पर्व में सम्मिलित होने और भगवान श्री गणेश, श्री हनुमान जी और शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु सादर आमंत्रित किया है।