अंडा।। दुर्ग जिले के ग्राम चिंगरी में गुरुवार को श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गांव की महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश धारण कर पूरे गांव में श्रद्धा और भक्ति के साथ यात्रा निकाली। इस दौरान भगवान के जयकारों और भजन-कीर्तन से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
कलश यात्रा के साथ ही श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा का वाचन प्रवचनकर्ता पं. भूपेंद्र पाण्डेय महाराज (गुंडरदेही, जिला बालोद) द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु शामिल हुए और कथा श्रवण कर धर्म लाभ लिया।
आयोजन समिति के अनुसार यह कथा 5 मार्च से 13 मार्च 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से पंचायत भवन के पास आयोजित की जा रही है। कथा के दौरान प्रतिदिन अलग-अलग धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रामवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने का आग्रह किया गया है। यह आयोजन नवनीत महिला मानस मंडली एवं समस्त ग्रामवासी चिंगरी के सहयोग से किया जा रहा है।







