पाटन

ग्राम महुदा की पावन धरा पर दिनांक 13 जनवरी से 19 जनवरी 2025 तक, श्रीमद भागवत कथा का आयोजन सम्पन्न हो रहा है, जिसके प्रवचनकर्ता बाल व्यास, बाल विदुषी देवी अंशिका (वृन्दावन) जी हैं। कथा का आज चतुर्थ दिवस है और हजारों की सख्या में श्रद्धालू, श्रोतागण का आगमन हो रहा है। कथा का श्रवण दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक हो रहा है, इस आयोजन का विशेष बात यह है कि प्रत्येक दिन रात्रिकालीन कार्यक्रम भी हो रहा है।

प्रथम दिवस चेतन देवांगन कृत पंडवानी, तृतीय दिवस भरथरी – हेमलता पटेल सिकोसा बालोद शानदार प्रस्तुति हुआ है। चतुर्थ दिवस रामधुनी – श्री तुलसी की वाणी, रुखमणी निर्मलकर ग्राम- उदेना छटी, धमतरी और पंचम दिवस राऊत नाचा सुवा गीत – माँ की प्रेरणा सुवा परिवार धर्मनगरी आरंग की प्रस्तुति होना है।
आयोजनकर्ता मनोज साहू, (सरपंच) ग्राम-पंचायत महुदा, विजेंद्र साहू एवं समस्त ग्रामवासी के सौजन्य से हो रहा है।






