रानीतराई में 25 जनवरी से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

पाटन । ब्लॉक के ग्राम रानीतराई में आगामी 25 जनवरी से श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में सुप्रसिद्ध कथा वाचक पं. हरिशंकर वैष्णव श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान कराएंगे।
कार्यक्रम के आयोजक विजय वर्मा एवं लता वर्मा हैं। श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन रानीतराई बस स्टैंड परिसर में किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण का लाभ लेने की अपील की है।