पाटन में 15 फरवरी से श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन, वार्ड 6 मिल पारा में बहेगी भक्ति धारा


पाटन। नगर के वार्ड क्रमांक 6 मिलपारा में आगामी 15 फरवरी से श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन स्वर्गीय श्रीमती वंदना देवांगन की वार्षिक बरसी श्राद्ध के पावन अवसर पर संपन्न होगा। कथा का वाचन श्रद्धेय परम पूज्य भागवताचार्य पं. श्री कृष्णकुमार तिवारी महाराज (पाटन वाले) के श्रीमुख से किया जाएगा।
कथा का आयोजन 15 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से हरिकृपा अनुसार किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल श्री समृद्धि ब्यूटी एकेडमी के सामने, शांति चौक, वार्ड क्र. 06 पाटन निर्धारित किया गया है।
कथानुसार कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा—
15 फरवरी (रविवार): वेदी पूजन, कलश यात्रा, भागवत महिमा, गोकर्ण कथा
16 फरवरी (सोमवार): परीक्षित जन्म, परीक्षित-कलियुग संवाद
17 फरवरी (मंगलवार): सती चरित्र, ध्रुव चरित्र
18 फरवरी (बुधवार): भरत चरित्र, अजामिल प्रसंग, प्रह्लाद चरित्र
19 फरवरी (गुरुवार): समुद्र मंथन, वामन कथा, श्रीकृष्ण जन्म
20 फरवरी (शुक्रवार): बाल लीलाएं (माखन चोरी), गोवर्धन लीला
21 फरवरी (शनिवार): कंस वध, रुक्मिणी विवाह
22 फरवरी (रविवार): सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, चढ़ौत्री एवं शोभायात्रा
23 फरवरी (सोमवार): गीता उपदेश, तुलसी वर्षा, यज्ञ-हवन, कपिला तर्पण, पूर्णाहुति, बरसी श्राद्ध एवं भोग भंडारा
आयोजन समिति ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है। इस धार्मिक आयोजन में डायमंड देवांगन-हर्षलता देवांगन, लोकेश देवांगन-निशा देवांगन, सुनील देवांगन-हेमा देवांगन, तुषार देवांगन-काजल देवांगन, बुधराम देवांगन-उषा देवांगन, अजीतराम देवांगन-दुर्गा देवांगन सहित समस्त देवांगन परिवार की विशेष सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम में “नन्हे भजन मंडली” के सदस्य नित्या, आर्या, अश्मि, अवनी, सौम्या, पंक्षी, अव्या, चहक, काव्या, अंबी, अभी, धरा, धानी एवं समस्त राजापूज्या परिवार शामिल है।
कथा के आयोजन में श्रीमती प्रेमवती देवांगन, श्रीमती इंदिया देवांगन, श्री तरुण देवांगन, उमेश्वरी देवांगन, श्री ज्ञानचंद देवांगन, रुक्मिणी देवांगन एवं श्री मनीष देवांगन सहित समस्त परिवार सक्रिय भूमिका निभा रहा है।