संजय साहू अंडा। दुर्गग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के समस्त ग्रामवासी तिरगा के तत्वावधान में 6 मार्च से 14 मार्च तक श्रीमद् भागवत् महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह ग्राम-तिरगा में रखा गया हैं। कथा का समय दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा, समस्त ग्रामवासी के सहयोग से श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। परम श्रद्धेय विश्वविख्यात भागवत कथाकार बालयोगी श्री विष्णुजी अरोड़ा
अपनी सुमधुर मुखारविंद से रसमयी भागवत कथामृत का रसास्वादन करायेगें,परायणकर्ता पं. यशवंत चौबे जी ग्राम- देवरी द (बालोद) होगें। यह जानकारी सरपंच घसिया राम देशमुख व समस्त ग्रामवासी ने दी।







