आज से बोरिद में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा शुरू, भक्ति सत्संग के साथ प्रतिदिन शाम को भजन मंडलियां देंगी प्रस्तुति


पाटन। विकास खंड के ग्राम बोरिद में 1 जनवरी से 8 जनवरी तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथावाचक पंडित राजेश मिश्रा द्वारा कथा का वाचन किया जायेगा। इसके अलावा प्रतिदिन शाम को 6 बजे से प्रतिदिन विभिन्न मंडलियां संगीतमंत भजन की प्रस्तुति देंगी। भागवत कथा कलामंच में प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। आज कलश यात्रा के साथ कथा की शुरुआत होगी।