शुभम बंछोर ने गोड़पेंड्री में सरपंच पद के लिए दाखिल किया नामांकन, मां का आशीर्वाद लेकर समर्थकों के साथ पहुंचे फार्म जमा करने


पाटन। ग्राम गोड़पेंड्री  का पंचायत चुनाव में इस बार दिलचस्प मुकाबला होने वाला है।। यहां पर युवाओं में चर्चित चेहरा शुभम कुमार बंछोर ने भी सरपंच पद के लिए दावेदारी की है। आज वे अपने घर में पूजा अर्चना के बाद मां का आशीर्वाद लेकर अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ नामांकन जमा करने रैली के रूप में रवाना हुए। नामांकन जमा करने के बाद शुभम बंछोर  ने सीजी मितान को बताया कि वह अपनी जीत के प्रति आश्वस्त है। उनका कहना है कि युवा प्रतिनिधित्व मिलने से ग्राम का समुचित विकास होता है । गोड़पेंड्री का विकास ही उसका एकमात्र लक्ष्य है।