पंडरिया के प्रतिष्ठित व्यापारी गुप्ता के सुपुत्र शुभम गुप्ता बने चार्टर्ड अकाउंटेंट

राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया । शहर के प्रतिष्ठित किराना व्यापारी कृष्णा गुप्ता के सबसे छोटे सुपुत्र शुभम गुप्ता ने हाल ही में आये चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सीए फाइनल मई 2022 की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार एवम् पूरे पंडरिया शहर का नाम रोशन किया है । शुभम गुप्ता की इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदार और पंडरियावासियों में खुशी का माहौल है। शुक्रवार को ICAI द्वारा जारी हुए नतीजों में पूरे देशभर से सीए फाइनल मई 2022 के एग्जाम में 1,59,176 अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी ।जिसमे से 12449 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स बने ।शुभम के बड़े भैया संदीप गुप्ता ने बताया शुभम ने सीए की पढ़ाई राजधानी रायपुर में रहकर पूरी की, आईपीसीसी की परीक्षा उत्तीर्ण कर शुभम ने 3 साल की आर्टिकलशिप ट्रेनिंग रायपुर के सीए अमिताभ अग्रवाल & कंपनी से पूरी की । शुभम ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता, भाई-बहन, गुरुजनों एवम् सभी शुभचिंतकों को दिया।