मौर्यध्वज सेन
नगरी/सिहावा,बेलरगांव। अत्यंत हर्ष का विषय है, कि भारतीय जनता पार्टी सिहावा विधानसभा के समस्त कार्यकर्ताओं का एक वृहद सम्मेलन आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टिकोण से होना सुनिश्चित हुआ है। जिसमें विधानसभा में निवासरत राष्ट्रीय/प्रदेश/जिला/मंडल/मोर्चा के पदाधिकारी, कार्य समिति व समस्त जनप्रतिनिधि शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक बूथ पालक- अध्यक्ष एवं समस्त ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता सभी उपस्थित रहेंगे । कार्यक्रम में विशेष रूप से सांसद प्रत्याशी भोजराज नाग एवं जिला, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के वक्ता सभा को संबोधित करेंगे।
विनीत- नागेंद्र शुक्ला– संयोजक
राजेन्द्र गोलछा-कमल डागा– सह संयोजक उपास्तिथ रहेंगे।






