नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मौन दिवस एवं महात्मा गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धा से मनाई गई



केशव साहू
*डोंगरगढ़* । शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़ में प्राचार्य डॉ. ई. वी. रेवती के मार्गदर्शन में  30 जनवरी को मौन दिवस एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
       कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के त्याग, बलिदान और उनके द्वारा बताए गए सत्य, अहिंसा एवं मानवता के मार्ग को स्मरण किया गया। उपस्थित छात्र छात्राओं को गांधीजी की विचारधारा अपनाने एवं उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया गया।
       इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
          कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों, मूल्यों और देश के प्रति उनके योगदान को जागृत करना रहा। आयोजन शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।