पाटन।।
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के रजत महोत्सव के अवसर पर SAGES पहांडा में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता एवं शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, अक्षय ऊर्जा, ऊर्जा संरक्षण एवं CSPDCL की उपभोक्ता सेवाओं के प्रति छात्रों में जागरूकता फैलाना रहा।
आयोजन के अंतर्गत निबंध लेखन, नारा लेखन, चित्रकला तथा प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के विषय पीएम सूर्य घर योजना, सौर ऊर्जा, ऊर्जा बचत तथा CSPDCL की योजनाओं एवं सेवाओं पर आधारित रहे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में श्री बी. पी. दीपक, कार्यपालन अभियंता, CSPDCL पाटन (ओ एंड एम); धर्मेन्द्र देवांगन, सहायक अभियंता, CSPDCL अमलेश्वर; सुश्री स्वाति गौतम, कनिष्ठ अभियंता, CSPDCL अमलेश्वर; श्री जे. पी. पाण्डेय, प्राचार्य, SAGES दरभा उपस्थित रहे। इसके साथ ही वितरण कंपनी के कर्मचारी श्री नेतराम साहू, श्री पुनीत वर्मा, श्रीमती कंचन चतुर्वेदी एवं SAGES पहांदा के शिक्षकगण भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सौर ऊर्जा के अधिकतम उपयोग, बिजली की बचत तथा सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में रचनात्मकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें ऊर्जा के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाने में सहायक होते हैं।
कार्यक्रम का समापन ऊर्जा संरक्षण एवं स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के संदेश के साथ हुआ।







