शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेलूद के विज्ञान समूह (सत्र 2001) के पूर्व छात्र–छात्राओं द्वारा विद्यालय से जुड़े 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य रजत जयंती मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन न केवल पुरानी स्मृतियों को ताज़ा करने का अवसर प्रदान करेगा, बल्कि गुरु–शिष्य परंपरा को सुदृढ़ करने और समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पूर्व विद्यार्थियों के सम्मान का प्रेरणादायी मंच भी बनेगा।
इस अवसर पर विज्ञान समूह 2001 के पूर्व छात्र–छात्राएं अपने परिवारजनों के साथ सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम में विद्यालय की तत्कालीन आदरणीय सेवानिवृत्त प्राचार्या श्रीमती एस. के. मिंज सहित विद्यालय की समर्पित व्याख्याता एवं शिक्षिकाओं का सम्मान किया जाएगा। सम्मानित शिक्षकगण में श्रीमती वीना घोड़ियाल (भौतिकी एवं गणित), श्रीमती एच. धनुषकर (जीवविज्ञान एवं रसायन विज्ञान), श्रीमती इंदु मलिक (अंग्रेज़ी), श्रीमती प्रभा मसीह (हिंदी), श्रीमती छाया बंछोर (गणित) के साथ वर्तमान में स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेलूद की प्राचार्या श्रीमती प्याली सेन का विशेष सम्मान किया जाएगा।
विज्ञान समूह 2001 के विद्यार्थियों ने शिक्षा प्राप्त कर आज राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, बैंकिंग, इंजीनियरिंग, उद्योग, कृषि, व्यापार, मीडिया एवं सेवा क्षेत्रों में उल्लेखनीय पहचान बनाई है। राजनीति क्षेत्र में निर्मल कोसरे (वर्तमान महापौर, भिलाई–चरोदा) एवं जानकी ध्रुव (तीन बार पार्षद एवं वर्तमान नेता प्रतिपक्ष, कुम्हारी नगरपालिका) जनसेवा में सक्रिय हैं।
शिक्षा विभाग में अनिल बनपेला, मेहतरु राम साहू, मोहन टंडन, रूपेंद्र साहू, पावेंद्र जोशी, योगेश्वर ध्रुवे जैसे शिक्षक विद्यार्थियों का भविष्य गढ़ रहे हैं। सुरक्षा एवं सेवा क्षेत्र में देवेंद्र चंदेल, बालकिशन साहू (छत्तीसगढ़ पुलिस), युवराज भारती (बीएसएफ) तथा राजेश साहू, डालेस्वर प्रसाद साहू, धर्मेंद्र अवस्थी (भूतपूर्व सैनिक) देश व समाज की सेवा कर रहे हैं।
बैंकिंग, प्रशासन एवं तकनीकी क्षेत्र में मिथलेश देवांगन, दीपक साहू, राजकुमार ठाकुर, किशोर वर्मा, कमलेश ग्रेवाल सक्रिय सेवाएं दे रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य, कृषि एवं व्यापार क्षेत्र में सुमन सोनवानी, दुर्गा चंद्राकर, भेषनारायण सेन, परेश चांवडा, योगेश चंद्राकर, रमेश साहू, राकेश सोनवानी, अमर निषाद अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। इसी प्रकार उद्योग, इंजीनियरिंग एवं मीडिया क्षेत्र में भूपेंद्र कन्नौजे, मनोहर टोडर, मनोज देवांगन, कुणाल टिकरिहा, शैलेन्द्र देवांगन, ईश्वर साहू सफलतापूर्वक कार्यरत हैं। इसके अलावा गीता श्रीवास, लक्ष्मी यादव, लिखेस्वरी साहू, मीना बघेल, कुंती साहू, किरण गहिरवार, अर्चना चंद्राकर, भारती साहू, ममता साहू सहित सभी पूर्व छात्र–छात्राएं अपने कर्मक्षेत्र में विद्यालय और समाज का नाम रोशन कर रहे हैं। यह रजत जयंती मिलन समारोह स्मृतियों, मित्रता, गुरु–शिष्य परंपरा और उपलब्धियों का एक ऐतिहासिक संगम होगा, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा।







