अंडा। ग्राम आमटी की उचित मूल्य दुकान में रजत जयंती चांवल उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत आमटी की सरपंच श्रीमती दुर्गा पुरुषोत्तम चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस दौरान मोहन लाल, जामवंत देशमुख, देवकुमार साहू, कुमार पटेल, टोपलाल निषाद, प्रेमनाथ निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों को उचित मूल्य की दुकान के माध्यम से संचालित योजनाओं एवं खाद्यान्न वितरण व्यवस्था की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने शासन की योजनाओं को गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए लाभकारी बताया।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।







