अंडा । संकुल केंद्र निकुम ,रुदा एवं तिरगा के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय विशेष कोचिंग क्लास के अंतर्गत कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु 5 वीं के बच्चों को नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी एवं विशेष सफलता हेतु विशेषज्ञ शिक्षक श्री रिखी राम पारकर के द्वारा बच्चों को किस प्रकार से परीक्षा हेतु तैयारी करनी है सरल रूप से हल करने एवं परीक्षा में समय प्रबंधन के गुर सिखाए गए जिसके अंतर्गत तर्कशक्ति ,गणित एवं हिंदी के अनुच्छेद को हल करने का आसान तरीका पारकर सर के द्वारा बताये गये ।उन्होंने शिक्षकों को कहा कि इस परीक्षा में सफलता हेतु सभी शिक्षकों को समर्पण के भाव से कार्य करने की आवश्यकता है और अपने विचार एवं लक्ष्य को सदैव ऊंचे रखने की आवश्यकता है। इस प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में प्रधान पाठक श्री शत्रुघ्न सिंह बारले ,आत्माराम कुर्रे ,तोमन सिंह इस्दा, केशवनंद कोर्राम, शिक्षक डा.अविनाश अवस्थी, जितेन्द्र सिंह तोमर,पुनीत राम देवांगन, नारद कुमार साहू, विनोद कुमार साहू, चंदन साहू,शिक्षिका चंद्रप्रभा साहू, मधु साहू ,श्रद्धा हजारे ,संकुल समन्वयक निकुम संजय चंद्राकर ,संकुल समन्वयक रुदा जनार्दन साहू, संकुल समन्वयक तिरगा युवराज बेलचंदन सहित 13 प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक एवं शिक्षक उपस्थित हुए ।