छालीवुड डेस्क। छत्तीसगढ़ फ़िल्म एवं संगीत जगत के सबसे ज़्यादा सब्सक्राइबर और व्यूवरशिप वाले सुपरस्टार गायक,संगीतकार और जबरजस्त अभिनेता नितिन दुबे जब भी अपना कोई नया गीत लेकर आते हैं तो उनका गीत हर किसी की जुबां पर चढ़ जाता है और सोशल मीडिया से लेकर हर जगह वही गीत सुनाई देता है। उनके साथ छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध गायिका और अभिनेत्री शर्मिला विश्वास की सिंगिंग जोड़ी सुपरहिट गानों का पर्याय मानी जाती है। इस बार नितिन दुबे और शर्मिला विश्वास की सिंगिंग जोड़ी का नया गाना “बने बने तो” 27 नवंबर को नितिन दुबे ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर और सभी ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पर रिलिज़ हुआ। रिलिज़ होते ही यह गाना सबकी ज़ुबाँ पर चढ़ गया है और यूट्यूब के साथ साथ सभी सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। इस गीत में नितिन दुबे और शर्मिला विश्वास ने गायन के साथ साथ एक्टिंग भी किया है। नितिन दुबे के संगीत से सजे इस गीत को लिखा है बुधराज चौहान ने और इस गीत के निर्देशक हैं राम यादव एवं इसके डीओपी हैं अभिजीत भारती।

नितिन दुबे के गीतों का टाइटल सबसे अलग और आकर्षक होता है
नितिन दुबे अक्सर अपने गीतों का टाइटल एकदम अलग और सबकी ज़ुबाँ पर चढ़ने वाला बनाते हैं,जैसे हाय रे मोर मुनगाकाड़ी,गोंदा तोला रे,रायगढ़ वाला राजा,हाय रे मोर नीलपरी,गुलमोहर,मंदाकिनी,हाय मोर चाँदनी, दिल दे दे दुरूगवाली,तोर बारात जैसे सैकड़ो सुपरहिट गीत उनके नाम पर दर्ज हैं। इसी क्रम में उनका नया गीत “बने बने तो” एक अलग तरह का गीत है जिसे अक्सर छत्तीसगढ़ में सभी हाल चाल पूछने और बताने के लिए उपयोग करते हैं और नितिन दुबे ने इस पर ही नया गीत बना दिया “बने बने तो” जिसे दर्शक और श्रोता बहुत पसंद कर रहे हैं।
शर्मिला विश्वास की सिंगिंग और एक्टिंग की जमकर हो रही तारीफ
आजकल जब भी कोई ऑफिशियल वीडियो यूट्यूब पर रिलिज़ होता है तो उस पर दर्शको की प्रतिक्रिया कॉमेंट और लाइक के रुप में प्राप्त होती है जिस से कलाकारों को उनके काम की सराहना मिलती है।”बने बने तो” गीत में नितिन दुबे के साथ गायकी और एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली कलाकारा शर्मिला विश्वास के टैलेंट की हर कोई तारीफ़ कर रहा है,यूट्यूब के कॉमेंट बॉक्स में उनकी बहुमुखी प्रतिभा के लिए सभी तारीफ भरे कॉमेंट कर रहे हैं । शर्मिला ने बहुत ही कम समय मे छत्तीसगढ़ संगीत जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है उन्होंने न सिर्फ बतौर गायिका बल्कि एक अभिनेत्री के रुप में भी कई सुपरहिट गीत दिए है जैसे हाय रे मोर नीलपरी,गोंदा तोला रे,हाय रे मोर मुनगाकाड़ी,गुलमोहर,चाँदनी 2,तोर बारात,हाय रे मोर मंदाकिनी,दिल के धड़कन,लाली भाजी के साथ साथ भक्ति गीतों में गौरी के लाला, गणपति गणराज,तोला सुमर सुमर के,नीलकंठ,भोला तोला गा,नव दुर्गा नवरूप जैसे कई सुपरहिट गीत दे चुकी हैं।






