रिलिज़ होते ही वायरल हो गया सिंगर नितिन दुबे और शर्मिला बिस्वास का नया गीत “लेगे लेगे मोर दिल”

रायपुर।छत्तीसगढ़ी गीत संगीत आजकल नई ऊंचाइयों को छू रहा है और अब यहाँ के गीत सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि देश विदेश में भी सुने जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ संगीत जगत के सिंगिंग सुपरस्टार नितिन दुबे के गीत के चाहने वाले हर वर्ग में हैं और इनके लगभग हर गीत ब्लॉकबस्टर हिट होते हैं। अभी हाल ही में 21 दिसंबर को गायक संगीतकार और अभिनेता नितिन दुबे और गायिका,अभिनेत्री शर्मिला बिस्वास की सिंगिंग जोड़ी का नया गीत “लेगे लेगे मोर दिल” का ऑफिशियल वीडियो उनके यूटयूब चैनल नितिन दुबे ऑफिशियल पर रिलिज़ हुआ। रिलिज़ होते ही इस गीत ने दर्शकों और श्रोताओं को दीवाना बना दिया और देखते ही देखते ये गीत हर तरफ वायरल हो गया। इस गीत को सिर्फ 1 दिन में ही 1लाख से ज़्यादा दर्शकों ने देखा और संगीत प्रेमियों एवं नितिन दुबे के फैन्स ने इस गीत पर बहुत अच्छी अच्छी प्रतिक्रिया देते हुए हज़ारों लाइक कॉमेंट किए।

छत्तीसगढ़ के ग्रामीण परिवेश और संस्कृति को दिखाता है लेगे लेगे मोर दिल
नितिन दुबे अक्सर छत्तीसगढ़ की लोक कला और संस्कृति को बढ़ावा देते हुए युवाओं को इसके प्रति जागरूक करते नज़र आते है। इसी क्रम में नितिन दुबे उनके नए एलबम में छत्तीसगढ़ के एक किसान की भूमिका में नज़र आते हैं और ग्रामीण जीवन शैली को बेहतरीन तरीके से इस गीत में दिखाया गया है। इसके पहले भी “गोंदा तोला रे” “हाय रे मोर नीलपरी” “हाय रे मोर मुनगाकाड़ी” में नितिन छत्तीसगढ़ के पहनावे को बढ़ावा देते नजर आते हैं। अभी हाल ही में नितिन ने छत्तीसगढ़ राज्य को समर्पित गीत “छत्तीसगढ़ मोर छइहाँ भुइयाँ” रिलिज़ किया था।

नितिन दुबे के नाम हैं कई रिकॉर्ड हर गीत मिलियन क्लब में शामिल होता है फैन्स उन्हें हिट मशीन कहकर बुलाते हैं
नितिन दुबे वर्तमान में छत्तीसगढ़ के सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले छत्तीसगढ़ी गायक हैं उन्हें सिर्फ उनके ही यूटयूब चैनल से 400 मिलियन से ज़्यादा बार देखा और सुना जा चुका है ये एक रिकॉर्ड है। नितिन यूटयूब पर सबसे ज़्यादा सब्सक्राइब किए जाने वाले छत्तीसगढ़ी गायक हैं। छत्तीसगढ़ में 1 ही दिन में 1 मिलियन व्यू लाने का भी रिकॉर्ड नितिन दुबे के पास ही हैं जो उन्हें रायगढ़ वाला राजा 2 में प्राप्त हुआ था। हाल ही में नितिन दुबे को यूटयूब आर्टिस्ट रिपोर्ट 2023 के अनुसार 115 से ज़्यादा देशों में देखा गया और इस वर्ष सिर्फ 2023 में 166 मिलियन व्यू के साथ सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले सिंगर का रिकॉर्ड भी नितिन ने बनाया है। वर्ष 2023 में ही एक वर्ष में केलो धरोहर सम्मान, बेस्ट प्ले बैक सिंगर, साईं श्री सम्मान, छत्तीसगढ़ रत्न जैसे 4 बड़े अवार्ड जीतने का भी रिकॉर्ड नितिन ने बनाया है। अभी हाल ही में रिलिज़ गुइयां फ़िल्म में उनका गाया टाइटल सॉन्ग “सुन तो सुन तो गुइयाँ” भी बहुत वायरल हो रहा है। छत्तीसगढ़ के जाने माने निर्देशक सतीश जैन जी की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म “मोर छइहाँ भुइयाँ 2” में भी नितिन दुबे ने कई गीत गाए हैं जिनका उनके फैन्स को बेसब्री से इंतजार है।

शर्मिला बिस्वास ने अपनी गायकी और एक्टिंग की प्रतिभा दिखाई
छत्तीसगढ़ की मल्टीटैलेंटेड सुप्रसिद्द गायिका शर्मिला बिस्वास ने “लेगे लेगे मोर दिल” गीत में गायन के साथ साथ अभिनय भी किया है। नितिन दुबे और शर्मिला बिस्वास के गाए हुए हर युगल गीत सुपरहिट होते हैं,इन्होंने ‘चाँदनी 2’, ‘हाय रे मोर मुनगाकाड़ी’, ‘दिल के धड़कन’,’तोर बारात’,’हाय रे मोर नीलपरी’,’गोंदा तोला रे’,’गुलमोहर’,’दिल मा फीलिंग’,’गौरी के लाला’, “गणपती गणराज”, ”मेरे मन मे हैं राम”, “रिमझिम पानी बरखा रानी” “हाय रे मोर मंदाकिनी” जैसे कई सुपरहिट गीत दिए हैं। शर्मिला ने इस गीत में गायन अभिनय के साथ साथ कॉस्ट्यूम डिजाइन और मेकअप डिपार्टमेंट भी सम्हाला है और उनका नया गीत “लेगे लेगे मोर दिल” दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है।