सिंगर नितिन दुबे औऱ शर्मिला बिस्वास का नया गीत “मोरनी” हुआ रिलिज़

रायपुर। छत्तीसगढ़ मेलोडी किंग,छत्तीसगढ़ रत्न जैसे एवार्ड से सम्मानित मशहूर गायक,संगीतकार और अभिनेता नितिन दुबे और सुप्रसिद्द गायिका शर्मिला बिस्वास की जोड़ी का नया गीत “मोरनी” दर्शकों और श्रोताओं के बीच रिलिज़ हो चुका है। इस गीत का ऑफिशियल वीडियो नितिन दुबे ऑफिशियल युट्यूब चैनल पर रिलिज़ हुआ है। हर साल नितिन दुबे अपने जन्मदिन 3 जुलाई को एक बड़ा गीत रिलिज़ करते हैं इसी क्रम में इस वर्ष भी 3 जुलाई को सिंगर नितिन दुबे ने अपना नया एलबम “मोरनी” रिलिज़ किया जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

नितिन दुबे की आवाज़ संगीत की दुनिया मे सफलता का पर्याय बन चुकी है उनके लगभग हर गीत सुपरहिट होते हैं और वो छत्तीसगढ़ में युट्यूब के द्वारा गोल्डन प्ले बटन एवार्ड पाने वाले पहले छत्तीसगढ़ी सिंगर हैं। हाल ही में छत्तीसगढ़ की बड़ी सुपरहिट फिल्म मोर छइहाँ भुइयाँ 2 में नितिन दुबे के गाए गीतों ने तहलका मचा दिया,टूरी आइसक्रीम खाके, तोला भाँवर पराना हे, होगेंव मया मा बेहाल इन तीन गीतों को नितिन दुबे ने फ़िल्म में अपनी आवाज़ दी। वैसे नितिन दुबे फिल्मों के साथ साथ इंडिपेंडेंट म्यूजिक में भी सबसे बड़े नामो में से एक हैं वो यूट्यूब पे छत्तीसगढ़ के सबसे ज़्यादा सब्सक्राइबर वाले सीजी सिंगर हैं।

उनके चैनल पर लगभग 450 मिलियन टोटल व्यूवरशिप और 1 मिलियन से ज़्यादा सब्सक्राइबर्स हैं और उनके लाखों फैंस उनके नए गीत के रिलिज़ होने का इंतज़ार करते हैं। रायगढ़ वाला राजा,चँदा रे,हाय रे मोर कोचईपान,का तैं रूप निखारे चंदैनी,हाय मोर चाँदनी, चाँदनी 2, गोंदा तोला रे, हाय रे मोर मुनगाकाड़ी,बर्बाद कर देहे मोला,बर्बाद 2, तोर बारात, गुलमोहर,धड़कन के साज,दिल के धड़कन,दिल मा फीलिंग,दिल दे दे दुरुगवाली, तोर कसम,हाय रे मोर नीलपरी,हाय रे मोर मंदाकिनी, मता दे टूरी,गोरी ए गोरी,लेगे लेगे मोर दिल,लाली भाजी, होगे हावय प्यार जैसे कई ब्लॉकबस्टर हिट गीत नितिन दुबे दे चुके हैं।

जन्मदिन के खास दिन पर रिलिज़ किया नया एलबम
नितिन दुबे हर साल अपने जन्मदिन पर नया गीत अपने फैन्स के लिए लेकर आते है। चाँदनी 2, हाय रे मोर नीलपरी,हाय रे मोर मंदाकिनी जैसे सुपरहिट गीत उनके जन्मदिन पर रिलिज़ हुए और सुपरहिट साबित हुए। इस वर्ष भी नितिन दुबे संगीत प्रेमियों के लिए अपना नया स्पेशल गीत “मोरनी” लेकर आए हैं।

इस गीत में नितिन दुबे और शर्मिला बिस्वास ने गायन के साथ साथ अभिनय भी किया है,संगीतकार नितिन दुबे के धुन पर गीत लिखा है पुरुषोत्तम चौहान ने,इस गीत के संगीत सयोंजक परवेज़ खान हैं। इस गीत के कोरियोग्राफर एवं निर्देशक राम यादव है और डी ओ पी तामेश्वर देव हैं। इस एल्बम के निर्माता नितिन दुबे हैं और ये गीत युट्यूब के साथ साथ सभी ऑडियो स्ट्रीमिंग पर भी रिलिज़ हो चुका है।

शर्मिला बिस्वास की बहुमुखी प्रतिभा ने “मोरनी” एलबम में लगाया चार चांद
शर्मिला बिस्वास छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्द गायिका हैं लेकिन उन्होंने गायन के साथ साथ एक्टिंग के क्षेत्र में भी एक से बढ़कर एक सुपरहिट गीत दिए हैं। गुलमोहर, गोंदा तोला रे,हाय रे मोर मुनगाकाड़ी,चाँदनी 2, हाय रे मोर नीलपरी,मंदाकिनी, दिल के धड़कन,तोर बारात,लाली भाजी,लेगे लेगे मोर दिल,जैसे कई सुपरहिट गीतों में शर्मिला अपनी आवाज़ और एक्टिंग दोनों का टैलेंट दिखा चुकीं हैं।

शर्मिला अपने एलबम की कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर भी हैं साथ ही साथ मेकअप का डिपार्टमेंट भी वो खुद सम्हालती हैं। उनके नए एलबम “मोरनी” में उन्होंने गायन अभिनय के साथ साथ अपने कॉस्ट्यूम डिज़ाइन का टैलेंट भी दिखाया है। नितिन दुबे और शर्मिला बिस्वास की सींगिंग जोड़ी आज छत्तीसगढ़ संगीत जगत में सुपरहिट गीत का पर्याय बन चुके हैं। इनके नए गीत का दर्शकों को इंतज़ार रहता है और इसी क्रम में “मोरनी” के रिलिज़ होते ही ये गीत दर्शकों की जुबां पर चढ़ गया है।