https://youtu.be/e5OZsQjuV-Q?si=5mId1vvAe9hXv6jm
इस लिंग को क्लिक कर गीत सुने
मनोरंजन डेस्क। 2024 के शरुआत होते ही चारों तरफ नितिन दुबे के छत्तीसगढ़ी गीत संगीत का बोल बाला दिख रहा है। इसी क्रम में गायक संगीतकार और अभिनेता नितिन दुबे संगीत प्रेमियों के लिए एक नया गीत लेकर आए हैं “लाली भाजी” जो रिलिज़ होते हो यूटयूब पर वायरल हो गया है और इसे लाखों दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं। इस गीत में नितिन दुबे के साथ सुप्रसिद्द गायिका औऱ अभिनेत्री शर्मिला विश्वास ने गायन और अभिनय किया है। इस गीत के गीतकार बुधराज चौहान हैं जो इस गीत में कॉमेडी किरदार निभाते हुए नज़र आ रहे हैं। लालीभाजी गीत के कोरियोग्राफर राम यादव और असिस्टेंट डायरेक्टर राहुल विश्वकर्मा हैं। इस गीत के डायरेक्टर, डीओपी दीप्तांशु छडीमली हैं। ये गीत 12 जनवरी को नितिन दुबे ऑफिशियल यूटयूब चैनल पर रिलिज़ हुआ और रिलिज़ होते ही ये गीत चारों तरफ जमकर वायरल हो रहा है।

छत्तीसगढ़ के खान पान को बढ़ावा देता हुआ गीत “लाली भाजी” हास्यरस से है भरपुर
सिंगिंग सुपरस्टार नितिन दुबे हमेशा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति को बढ़ावा देते हैं और यहाँ के रहन सहन खान पान पर आधारित गीत बनाते रहते हैं। अक्सर ठंड का मौसम भाजियों का मौसम माना जाता है और छत्तीसगढ़ में विभिन्न प्रकार की भाजियां खान पान का हिस्सा होती हैं। इस बार नितिन दुबे छत्तीसगढ़ के खान पान को बढ़ावा देते हुए लाली भाजी गीत लेकर आए हैं इस गीत की शूटिंग महानदी के बीचों बीच टापू पर की गई है जहाँ पर विभिन्न प्रकार के भाजियों की खेती की गई है। इस से पहले भी सिंगर नितिन दुबे हाय रे मोर कोचईपान, हाय रे मोर मुनगाकाड़ी जैसे सब्जियों के खान पान वाले गीत निकाल चुके हैं।
बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं सिंगर नितिन दुबे
नितिन दुबे का नाम आज छत्तीसगढ़ के सबसे सुप्रसिद्द कलाकारों में शामिल है। नितिन न सिर्फ प्रतिभावान गायक हैं बल्कि वो अपने गीतों का संगीत भी स्वयं तैयार करते हैं और खुद उसमें एक्टिंग भी करते हैं। उनके द्वारा अभिनीत लगभग सभी गीत मिलियन क्लब में शामिल हैं। नितिन दुबे के नाम छत्तीसगढ़ी गीत संगीत में कई रिकॉर्ड हैं वो सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले और सब्सक्राइब किए जाने वाले छत्तीसगढ़ी गायक हैं। उन्हें उनके यूट्यूब चैनल पर 410 मिलियन टोटल व्यूवरशिप प्राप्त है और उनके 9 लाख 65 हज़ार से ज़्यादा सब्सक्राइबर हैं। नितिन दुबे वर्ष 2023 के यूटयूब आर्टिस्ट रिकैप रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले गायक कलाकार हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार नितिन दुबे के गीत 100 से ज़्यादा देशों में देखे जाते हैं।
गायिका और अभिनेत्री शर्मिला बिस्वास दे रहीं एक के बाद एक हिट गीत
सुप्रसिद्द कलाकार शर्मिला विश्वास ने लाली भाजी गीत में अपनी आवाज़ का जादू और अभिनय का टैलेंट दोनों दिखाया है। शर्मिला ने पिछले कुछ वर्षों में लगातार कई सुपरहिट गीत दिए हैं जैसे गुलमोहर, चाँदनी 2, तोर बारात, हाय रे मोर मुनगाकाड़ी, दिल के धड़कन, हाय रे मोर नीलपरी, गोंदा तोला रे, रायगढ़ वाला राजा 2, मंदाकिनी, रिमझिम पानी बरखा रानी,गौरी के लाला, गणपति गणराज,तोला सुमर सुमर के मनावंव जैसे कई सुपरहिट गीत वो बतौर गायिका और अभिनेत्री वो दे चुकी हैं। शर्मिला न सिर्फ गायिका और अभिनेत्री हैं बल्कि कॉस्ट्यूम डिजाइनर भी हैं जिनके डिजाइन किए कॉस्ट्यूम में हमेशा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और पहनावे की झलक मिलती है। लाली भाजी गीत में भी शर्मिला ने गायन और अभिनय के साथ कॉस्ट्यूम डिजाइन भी किया है।